world
नेपाल बाढ़ से 781 लोगों की मौत, 2,500 से ज्यादा लापता: आपदा प्राधिकरण प्रमुख
INT News30 August 2026 at 11:38 pm

काठमांडू, 30 अगस्त। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को मेगा आपदा बताते हुए आपदा प्राधिकरण प्रमुख डॉ. धर्मराज उप्रेती ने बताया कि अब तक 781 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2,502 लोग अभी भी लापता हैं। लगभग 8,730 लोगों को बचाया गया है और 19,895 सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान में लगे हैं। उन्होंने कहा कि छह सुरंगों में लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे लगातार लोगों को निकाला जा रहा है, वहीं भारत के सुरंग विशेषज्ञ और चीन दोनों ही बचाव और सूचना साझा करने में सहयोग कर रहे हैं।