entertainment
किचन पॉलिटिक्स पर भिड़ीं माही और मैरी कॉम, गुल्लू का 'गर्मी' डांस, उधर कप्तानों ने कर दिया रीति तिवारी का पत्ता साफ

Bigg Boss 20 Highlights: बिग बॉस 20 का घर इन दिनों किसी मसाला फिल्म से कम नहीं है, जहां हर दिन रिश्तों में ट्विस्ट, तकरार और इमोशन्स का नया तड़का लग रहा है. 1 अक्टूबर के एपिसोड में कहीं माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर 'किचन पॉलिटिक्स' का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, तो कहीं कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को अजीबोगरीब चुनौतियां देकर खूब मनोरंजन किया.
लेकिन इस हंसी-मजाक के बीच बिग बॉस ने एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसने सबको चौंका दिया. कप्तानी के दावेदारों को घर के ही एक सदस्य को बाहर करने की जिम्मेदारी मिली और देखते ही देखते रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया. यानी इस एपिसोड में ड्रामा भी था, मनोरंजन भी और इमोशनल ट्विस्ट भी
'अब सीना ठोककर किचन में घूमूंगी' - माही
माही ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि घर में किचन पॉलिटिक्स हद से ज्यादा बढ़ गई है. उनके मुताबिक, अगर गुल्लू पकौड़े खा रहे थे और कनिका को भी दे रहे थे, तो मैरी कॉम को इस पर ध्यान देना चाहिए था. माही ने साफ कहा कि अब वह खुद किचन में जाएंगी, अपना खाना बनाएंगी और खाएंगी.
Bigg Boss 20: Mahhi Vij ko lag raha hai Mary Kom kitchen politics kar rahi hain! 👀 pic.twitter.com/lqdXks2AxF
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) September 30, 2026
">
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के खाना देने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आता. माही की बातों से साफ था कि वह घर में खाने को लेकर बन रहे समीकरणों से परेशान हैं. वहीं, आम्रपाली दुबे ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैरी कॉम पर पक्षपात करने के आरोप लग रहे हैं.
मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज
मामला तब और बढ़ गया, जब माही खाने को लेकर मैरी कॉम से बात करने पहुंचीं. मैरी ने उन्हें समझाया कि कनिका और गुल्लू ने खुद खाना लिया था, उन्होंने किसी को अलग से कुछ नहीं दिया. मैरी कॉम ने यह भी कहा कि उन्होंने खाना सामान्य तरीके से बनाया था और उन्हें किसी के सामने अच्छा बनने का शौक नहीं है.
इस दौरान माही ने गुल्लू से घी को लेकर भी सवाल किए. खाने की चीजों को लेकर शुरू हुई यह बहस घर में चल रही खींचतान को एक बार फिर सामने ले आई.
लवप्रीत ने काजी को दिए अजीबोगरीब टास्क
कैप्टेंसी टास्क में लवप्रीत ने जीत हासिल की और काजी को मजेदार सजाएं दीं. उन्हें मेंढक की तरह कूदने, बर्तन धोने वाले पानी से हाथ साफ करने, सारी लड़कियों के पैर छूना और आम्रपाली दुबे व कनिका मान की मालिश करने जैसे काम करने पड़े.
Bigg Boss 20 Captaincy Contenders Task: Ladkiyon ki ungliyon pe boys task karenge! 😎 pic.twitter.com/u5MYiWXYnJ
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) October 1, 2026
">
इतना ही नहीं, काजी को 'लव मी लव मी' गाना गाने और यंग के पैर पर वैक्स लगाने की चुनौती भी मिली. आखिर में लवप्रीत ने उनसे उनकी छोटी-सी मूर्ति तोड़ने को कहा. इन टास्क ने घर के माहौल को काफी मनोरंजक बना दिया.
गुल्लू को आम्रपाली से शादी के लिए मनाना पड़ा
टास्क के दूसरे राउंड में भी लवप्रीत जीत गईं. इस बार उन्होंने गुल्लू यानी कुशल तंवर को आम्रपाली दुबे को शादी के लिए मनाने की चुनौती दी. इस दौरान कनिका मान और आसिफ खान परिवार के सदस्यों की भूमिका में नजर आए. गुल्लू ने भी टास्क को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और 'गर्मी' गाने पर डांस किया. वहीं, रीति तिवारी ने गाना गाया. इसके बाद गुल्लू को अमन की छोटी मूर्ति तोड़ने का टास्क मिला.
यंग DSA, माही विज और उदिति सिंह बनें कॅप्टेन्सी के दावेदार
बिग बॉस 20 के घर में कप्तानी की रेस अब और दिलचस्प हो गई है. यंग DSA, माही विज और उदिति सिंह ने कप्तानी की दावेदारी हासिल कर ली है. तीनों कंटेस्टेंट्स के बीच अब मुकाबला देखने लायक होगा.
🚨 Mid-Week Eviction Promo: Bigg Boss give Captaincy Contenders - Mahhi, Yung & Uditi a special power to end one contestant journey pic.twitter.com/IWJkwFhV2A
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 1, 2026
">
जहां यंग DSA अपनी गेम स्ट्रैटेजी से आगे बढ़ना चाहेंगे, वहीं माही और उदिति भी कप्तानी पाने के लिए पूरा जोर लगा सकती हैं.
बिग बॉस के घर से बेघर हुई रीति तिवारी
बिग बॉस 20 के घर में उस वक्त सबके होश उड़ गए, जब बिग बॉस ने कप्तानी के दावेदार यंग DSA, उदिति सिंह और माही विज को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी. तीनों को घर से किसी एक सदस्य को बाहर करने का फैसला लेना था. काफी सोच-विचार के बाद तीनों ने रीति तिवारी का नाम चुना.
BREAKING! SHOCKING EVICTION FROM BIGG BOSS 20 😱💥 | Bigg Boss Drops A Major Bombshell https://t.co/RpgBRsOZzd
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 30, 2026
">
इस फैसले के साथ ही रीति का सफर घर में खत्म हो गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि रीति के एविक्शन का असर बाकी घरवालों के समीकरण और कप्तानी की रेस पर कितना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: शायद मैंने आपको निराश किया...', एविक्शन के बाद ईशा रिखी ने फैंस से मांगी माफी, वहीं एक्स-पति बादशाह के इस वीडियो ने मचाई हलचल