Tuesday, 30 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

जर्मनी को हराने की खुशी में पूरे देश में छुट्टी, पराग्वे सरकार का ऐतिहासिक ऐलान

INT News30 June 2026 at 09:27 pm

Paraguay Declares National Holiday: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी पर ऐतिहासिक जीत के बाद पराग्वे में जश्न का माहौल है. टीम की इस यादगार सफलता को देखते हुए राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने 30 जून को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया. सरकार ने कहा कि यह जीत सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है.

पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में दर्ज की जीत

राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पराग्वे ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को कड़ी टक्कर दी. निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने 4-3 से जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली. इसे मौजूदा वर्ल्ड कप के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जा रहा है.

राष्ट्रपति पेना ने राष्ट्रीय अवकाश का आदेश किया जारी

जीत के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति पेना ने राष्ट्रीय अवकाश का आदेश जारी किया. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “आज पूरा देश जश्न मना रहा है. यह उस टीम की जीत है, जिसने हमारे जज्बे, विश्वास और कभी हार न मानने वाली भावना का प्रतिनिधित्व किया है.” सरकारी आदेश में कहा गया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने का अवसर सभी नागरिकों को मिलना चाहिए, इसलिए पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया.

2010 के बाद नॉकआउट राउंड में पहुंची पराग्वे

जीत के बाद राजधानी असुनसियोन समेत पूरे पराग्वे में हजारों फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उतर आए. देर रात तक जश्न का माहौल रहा और खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को देश के फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल किया जा रहा है. इस जीत के साथ पराग्वे ने 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई है. अब उसकी नजरें राउंड ऑफ 16 में एक और बड़ा उलटफेर करने पर होंगी.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से बाहर होते ही भड़के फैंस, एयरपोर्ट पर कोच के खिलाफ लगे ‘Hong Out’ के नारे