world
हम विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, भारत की मदद के लिए आभार: नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल
INT News30 August 2026 at 12:36 pm

नुवाकोट (नेपाल), 30 अगस्त। नेपाल में आई आपदा को लेकर बात करते हुए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने इसे देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक बताया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के निर्देश पर सभी एजेंसियां बचाव में जुटी हैं और अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 200 से अधिक विदेशी नागरिक शामिल हैं।