हरियाणा के नारनौल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसे लोग चोरी की नियत से आए थे। इनको ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही ये पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह बात एसपी दीपक ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यह गिरोह दूसरे राज्य का है, जो अपने राज्य में वारदात को अंजाम नहीं देता तथा दूसरे राज्य में जाकर चोरी करता है। इस गिरोह ने महेंद्रगढ़ शहर में भी दस्तक दी थी, वहां से बाइक चुराई थी। नारनौल से भी इन्होंने बाइक चुराई। सीसीटीवी में नजर आए वही लोग उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ के एक सीसीटीवी में इस गिरोह के 6 लोग नजर आए थे। ये केवल छह ही नहीं होते, बल्कि इनका पूरा नेटवर्क होता है। जो किसी न किसी रूप में पहले उस जिले में सामान बेचने वाला बनकर रहता है। जिसके बाद वह वहां पर चोरी की घटना को अंजाम देता है। चोरी की नियत से दी थी दस्तक एसपी ने बताया कि इसी गिरोह के सदस्यों ने नारनौल में भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर चोरी करने की नियत से दस्तक दी थी, मगर वहां पर जाग हो जाने की वजह से ये अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। कई सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस की कई टीम इसमें लगी है। पुलिस को काफी हद तक सफलता भी मिली है। राजस्थान के अलवर के पास से इस गिरोह के सदस्यों की लोकेशन भी ट्रेस हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इनको पकड़ने में सफलता हासिल हो जाएगी। नशा तस्करों पर शिकंजा एसपी ने कहा कि जिला में नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी है। उनके आने के बाद एक माह में नशा तस्करों पर काफी हद तक शिकंजा कसा गया है। आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर डीएसपी भारत भूषण भी थे।
नारनौल में राव नरेंद्र के घर घुसने वाला गिरोह ट्रेस:SP बोले-अलवर के पास मिली लोकेशन, गैंग दूसरे राज्यों में करता है वारदात
