यमुनानगर में नहर में गिरी पोकलेन मशीन:कैबिन में फंसा ड्राइवर, अस्पताल में कराया भर्ती, काम के दौरान हुआ हादसा

Spread the love

यमुनानगर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पश्चिम यमुना नहर में तीर्थनगर पुल के पास एक पोकलेन मशीन अचानक नहर में जा गिरी। हादसे के समय मशीन नहर के आसपास चल रहे कार्य में लगी हुई थी। मशीन के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद मशीन के कैबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। चालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा पश्चिम यमुना नहर के तीर्थनगर पुल के पास हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मशीन अचानक कैसे नहर में गिरी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…