यूपी में पेट्रोल पंप पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग:महराजगंज, देवरिया में किल्लत, मऊ-संतकबीर नगर में पुलिस तैनात

Spread the love

यूपी में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें आने लगी हैं। गोरखपुर, बहराइच, महराजगंज, बस्ती, मऊ, देवरिया, श्रावस्ती और संत कबीरनगर में कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। कई जगह लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, तेल कंपनियों और अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। महराजगंज में मंगलवार को कई पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए। मुख्यालय के सिर्फ एक पंप पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। रात के वक्त लोग पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं। ताकि सुबह पंप खुलते ही डीजल ले सकें। बस्ती में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट तय कर दी गई है। बाइक सवारों को 200 रुपए और कार वालों को 1000 रुपए का ही ईंधन दिया जा रहा है। मऊ और संतकबीर नगर में कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात है। सुरक्षा के बीच पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है। इस बीच, यूपी में राज्य स्तरीय समन्वयक (Oil Industry UP) के मुताबिक, राज्य में हर दिन लगभग 20 लाख लीटर पेट्रोल और 33 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। इसके अलावा डिपो में 15 से 20 दिनों का बफर स्टॉक सुरक्षित रहता है। इससे पहले, यूपी में पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हो गया। लखनऊ में पेट्रोल का दाम 98.40 रुपए और डीजल का रेट 91.72 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले शुक्रवार को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 3 तस्वीरें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ीं कीमतों और पंपों पर भीड़ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….