चारधाम यात्रा के पहले महीने में 55 श्रद्धालुओं की मौत, सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ मार्ग पर

Spread the love

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले महीने में 55 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण सबसे ज्यादा 30 मौतें केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्ज की गई हैं. इसके अलावा बदरीनाथ में 10, यमुनोत्री में 8 और गंगोत्री में 7 श्रद्धालुओं की जान गई है. बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों को हेल्थ चेकअप और सावधानी बरतने की सलाह दी है.