प्रयागराज में 8 साल की बच्ची की हत्या:मां-बेटे ने हंसिया से गला रेता, पेट और सीने में 8 वार किए; दादा के घर मिला शव

Spread the love

प्रयागराज में मां-बेटे ने अपने घर के अंदर 8 साल की पोती की हत्या कर दी। उसका शव भूसे के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर आठ गहरे घाव मिले हैं। आरोपी मां-बेटे ने हंसिया से पहले बच्ची का गला रेत दिया। इसके बाद उसके सीने और पेट पर 8 वार किए। आरोपियों का घर बच्ची के घर से करीब 20 मीटर दूर है। पुलिस ने पूछताछ में बच्ची की आरोपी चचेरी दादी ने बताया कि मेरा छोटा बेटा उसे घर लेकर आया था। उसने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस पर बच्ची की चीख निकल गई। बच्ची किसी को कुछ पता न दे, इस डर से हमने बेटे के साथ मिलकर हंसिए से उसका मर्डर कर दिया। वहीं बच्ची की दादी ने कहा जैसे मेरी बच्ची तड़पी है, वैसे ही आरोपियों को भी तड़पाया जाए। बच्ची सोमवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। रात करीब 12 बजे आरोपी महिला के बड़े बेटे ने शव के बारे में बच्ची के घरवालों को जानकारी दी। वहीं उसका छोटा चचेरा भाई घर से फरार है। पुलिस ने आरोपी महिला, चचेरे दादा समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… घर के बाहर से खेलते समय लापता हुई व्योहरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार चौधरी राजमिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी इंदु देवी और 4 बच्चे हैं। बच्चों में जान्हवी (8), मानवी (6), सुमित (5) और शुभ्यांशु (3) हैं। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कक्षा 2 की छात्रा है। सोमवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब 6 बजे वह अचानक लापता हो गई। घरवालों ने पूरे गांव में उसे खोजा। मगर उसका पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे बच्ची का चचेरा भाई करन सुनील के घर पहुंचा। उसने बताया कि जान्हवी का शव मेरे घर के अंदर भूसे वाले कमरे में पड़ा है।
जान्हवी की मां इंदू और सुनील मौके पर पहुंचे। देखा कि जान्हवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट, सीने में चाकू से वार किया गया था। गर्दन को रेता गया था। बच्ची का शव देखकर इंदू बेहोश होकर गिर पड़ी। चचेरे भाई ने घर में शव पड़े होने की जानकारी दी घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलने पर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश कुमार और करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घरवालों ने बच्ची की हत्या का आरोप चचेरे दादा, दादी, चाची और 2 चचेरे भाइयों पर लगाया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस करन ने शव के बारे में जानकारी दी, उसका छोटा भाई लापता है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा रहा था एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को उसका चचेरा भाई अपने घर लेकर गया था। यहां वह उसे भूसे के कमरे में ले गया। वहां उसे अश्लील वीडियो दिखा रहा था। इसके बाद गलत काम करने का प्रयास किया। बैड टच होते ही बच्ची की चीख निकल गई। इसी बीच आरोपी की मां गीता भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची सच सबको न बता दे, इस डर से गीता और उसके आरोपी बेटे ने हंसिया से जान्हवी की गर्दन रेत दी। फिर उसके शरीर पर 8 वार किए। रात में जब जान्हवी के घरवालों को पता चला कि उनकी बेटी का शव आरोपियों के घर पड़ा हुआ है। तो वह सभी लोग दौड़कर वहां पहुंचे। मगर आरोपियों ने उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो बच्ची के दादा मन्नी लाल ने घर में नहीं घुसने दिया। उसने कहा कि घर में कोई नहीं है। बच्ची यहां नहीं है। पुलिस वापस लौट आई। कुछ देर के बाद पुलिस फिर पहुंची। पुलिस जबरदस्ती घर में घुस गई। पुलिस ने देखा कि भूसे के कमरे में बच्ची का शव पड़ा था। मामले में पुलिस ने बच्ची के दादा मन्नीलाल, उसकी पत्नी गीता देवी, गीता देवी का बेटा करन और शुभम के अलावा पट्टीदार श्याम बाबू को हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। मां बोली- चचेरा भाई अपने घर लेकर गया था मां इंदु ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने बताया कि मेरी बेटी को उसके चचेरे भाई ने 20 रुपए देने के लिए बुलाया था। वह उसे अपने घर ले गया था। इसके बाद से बच्ची गायब हो गई। वह हमेशा मेरी बेटी को लेकर जाता था। उसे खाना खिलाता था। जान्हवी की दादी पूनम ने कहा कि जिस तरह से हम लोग तड़प रहे हैं। उसी तरह से हत्या करने वाला भी तड़पे। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर भी मेरी बच्ची को मार दिया। …………………..
ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पारा 47.6°C, बर्फ की बोतल से लिपटा कोबरा:काशी-आगरा समेत 3 शहरों में स्कूल बंद, बांदा फिर देश में सबसे गर्म यूपी में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी है। पारा 48°C के करीब पहुंच गया। सोमवार को बांदा लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 27 अप्रैल को भी बांदा में पारा 47.6 °C पहुंचा था। मंगलवार सुबह से ही पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली है। 9 बजे ही लू जैसी हवाएं चल रही हैं। सुबह 9.30 बजे प्रयागराज-झांसी में पारा 36°C डिग्री, मेरठ में 34 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी की वजह से काशी में सभी स्कूल 25 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। हीटवेव अलर्ट के चलते आगरा में 12वीं तक स्कूल आज बंद रहेंगे। चित्रकूट में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर