प्रयागराज में 1500 छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़कों पर:हमारी लड़ाई सिस्टम के खिलाफ; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

Spread the love

प्रयागराज में में प्रतियोगी छात्रों ने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र अपने मोबाइल का फ्लैश टॉर्च जला करके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने कहा- आज कॉकरोच प्रयागराज की सड़कों पर है। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दे, उनके कार्यकाल में ज्यादा धांधली हो रही है। छात्रों का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यह सिर्फ किसी एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है। कैंडल मार्च के दौरान छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर विरोध जताया। छात्रों की मांग है कि यूपीएसआई का स्कोर कार्ड जारी किया जाए और लेखपाल का परीक्षा रद्द किया जाए। उनका कहना है कि हमारी अपनी लड़ाई है कोई भी नहीं आएगा, हमें खुद ही यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी। भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि मेहनत से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को बार-बार निराशा झेलनी पड़ रही है। कई छात्रों ने कहा कि परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक की घटनाओं से मानसिक और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सरकार से भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग की। यह प्रदर्शन संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में निकाला जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… हुंकार मंच संयोजक पंकज पांडेय ने कहा- आज के आयोजन का उद्देश्य युवाओं की आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। मनमोहन पार्क चौराहे से सिविल लाइन सुभाष चौराहा तक विशाल तिरंगा मोमबत्ती मार्च निकाला जा रह है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग के लिए है। मेहनत कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है – इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….