जंगल में मुफ्त मिलने वाली इस चीज से रिटायर्ड फौजी ने खड़ा किया करोबार, गांव की महिलाएं भी बनी आत्मनिर्भर

Spread the love

Bageshwar News: पहाड़ों में अक्सर बेकार समझी जाने वाली चीड़ की सूखी छाल अब लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन रही है. बागेश्वर के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक नारायण दत्त ने इस साधारण सी दिखने वाली चीड़ की छाल को नई पहचान दी है. जिसे लोग पहले जंगलों में बेकार समझकर फेंक देते थे, आज वही बगेट सुंदर सजावटी सामान, मंदिर और पारंपरिक पहाड़ी मकानों की आकर्षक आकृतियों में बदल रहा है. इस काम ने न सिर्फ स्थानीय कला को बढ़ावा दिया है बल्कि गांव की महिलाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता भी खोल दिया है.