हरियाणा BJP विधायक ने कुंवारों के बायोडाटा मांगे:कहा- शादी कराने का वादा पूरा करूंगी; मंत्री राव बोलीं- यहां कोई हो तो इन्हें डिटेल दें

Spread the love

हरियाणा में पटौदी विधानसभा सीट से BJP की विधायक बिमला देवी ने कुंवारे लोगों से बायोडाटा मांगे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद यहां धन्यवाद सभा करने पहुंची बिमला चौधरी ने कहा कि अब वह कुंवारों की शादी करा देंगी। इसी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी पहुंचीं। विधायक बिमला चौधरी की बात सुनकर उन्होंने हंसते हुए कहा कि यहां पर भी कोई कुंवारा हो तो इन्हें बता दीजिए, शादी करा देंगी। दरअसल, रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव के दौरान एक सभा में पहुंची विधायक बिमला चौधरी ने पार्टी के जीतने की सूरत में कुंवारे लोगों की शादी कराने की बात कही थी। चुनाव नतीजों में भाजपा की जीत हुई। इसके बाद बिमला चौधरी ने अब युवाओं से उनकी शादी के लिए बायोडाटा मांग लिए हैं। पढ़िए क्या बोलीं, विधायक बिमला चौधरी… अब जानिए विधायक ने चुनाव के दौरान क्या वादा किया… रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के दौरान विधायक बिमला चौधरी चुनाव प्रचार के लिए आई हुईं थीं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने आरती के साथ एक चुनावी सभा में कहा था कि चुनाव में भाजपा को जितवा दो। हम सभी कंवारों की शादी करवा देंगे। हमारी चेयरपर्सन बनेंगाी तो शादी करवा देंगी रेवाड़ी के गोल चक्कर पर हुई इस जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक विमला चौधरी ने कहा था कि मैं पलवल की बेटी हूं। पलवल में हमने रेवाड़ी, रामपुरा, बिजलीघर के युवाओं की शादी कराई है। अब कोई कुंवारा नहीं रहेगा। पहले वोट करो, फिर अपनी शादी करवाओ। मैंने अपना समझकर वोट मांगी है मीडिया कर्मियों के एक सवाल का जवाब देते हुए विमला ने कहा था कि चेयरपर्सन तो हमारी जीतेगी ही, लेकिन युवाओं की शादी भी होगी। मैंने 36 बिरादरी से वोट मांगी है, हमने यहां लड़कों की शादी कराई हैं। मैंने अपना समझकर वोट मांगी हैं, पलवल में कई शादियां कराई हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी ली चुटकी जनसभा में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी विधायक के बयान पर चुटकी लेते कहा था- आज तो बिमला चौधरी जी ने गजब ही कर दिया। विकास की बात तो ठीक थी, लेकिन अब तो लगता है कि बिमला जी ने रेवाड़ी में ‘मैरिज ब्यूरो’ ही खोल दिया है, वे अपना वादा पूरा भी करेंगी। पहली बार शपथपत्र में अनपढ़ बताया, अगली बार 10वीं पास बिमला चौधरी पटौदी एससी रिजर्व सीट से दूसरी बार BJP विधायक बनी हैं। पहली बार साल 2014 में विधायक बनीं। तब नामांकन के साथ दिए शपथपत्र में खुद को अनपढ़ बताया था। 2019 में पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया। साल 2024 में दोबारा मैदान में उतारा। तब इन्होंने नामांकन पत्र में खुद के 10वीं पास बताया। इन्होंने खुद को 2018 में नेशनल ओपन स्कूल से मैट्रिक दिखाया। इस बार के चुनाव में कांग्रेस की पर्ल चौधरी को हराया था। ————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा BJP विधायक बोलीं- वोट दो, शादी करवाऊंगी,VIDEO: चेयरपर्सन प्रत्याशी की सभा में कहा- रेवाड़ी में कोई कुंवारा नहीं रहेगा; मंत्री आरती राव ने भी ली चुटकी हरियाणा में BJP की विधायक बिमला चौधरी रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव में ‘वोट दो और शादी करवाओ’ का अनोखा वादा करके चर्चा में आ गईं। चेयरपर्सन पद की भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल के समर्थन में जनसभा के दौरान विधायक ने ये वादा किया। (पूरी खबर पढ़ें)