गुरुग्राम के खांडसा सब्जी मंडी में हुए भारत भूषण वलेचा मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि हमलावरों ने भरत भूषण पर जानकर दिल पर सुआ घोंपा ताकि उसकी मौके पर मौत हो जाए। उसके शरीर पर लेफ्ट साइड दिल के ठीक ऊपर दो गहरे जख्म मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक नुकीले सुए से किए गए इन वारों के कारण भरत भूषण का दिल पंचर हो गया था, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। घटना वाले दिन राहुल का किसी बात को लेकर भरत भूषण और उसके पिता से झगड़ा हो गया था। दरअसल भारत भूषण की दुकान के सामने फ्रूट का ट्रक लगना था, लेकिन वहां पर राहुल ने अनार की पेटियां लगा रखी थी। राहुल को आढ़ती जयभगवान किराए पर जगह दे रखी थी। भारत ने जब राहुल को पेटियों को हटाने को कहा तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद राहुल ने तुरंत फोन करके आरोपी आढ़ती जयभगवान को मौके पर बुला लिया। भारत और जयभगवान में पहले ही झगड़ा हो रखा था। इसी का बदला लेने को जयभगवान ने उसपर सुए से हमला कर दिया। पुलिस जांच में क्या सामने आया… चबूतरे के किराए को लेकर लड़ाई पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्या के पीछे की साजिश मंडी में एक थड़े (चबूतरे) को किराए पर देने से शुरू हुई थी। मुख्य आरोपी जयभगवान ने अपनी दुकान के सामने बने थड़े को बिहार के रहने वाले राहुल नाम के युवक को किराए पर दे रखा था। इसको लेकर उसकी भारत भूषण से पहले भी बहस होती रहती थी। दो साल पुराना था गाड़ी खड़ी करने का विवाद स्थानीय व्यापारियों और पुलिस जांच से पता चला है कि जयभगवान और मृतक भारत भूषण के परिवार के बीच पिछले दो साल से दुकान के आगे गाड़ी लगाने और सामान रखने को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो चुकी थी, लेकिन रविवार को रंजिश में जयभगवान ने कत्ल ही कर दिया। सट्टे के नेटवर्क का भी आरोप इसके अलावा मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि जयभगवान बड़े पैमाने पर अवैध सट्टे का काम करता है और उसने अपने घर से ही सट्टे का पूरा नेटवर्क फैला रखा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इसकी भी जांच की जाएगी, लेकिन वह सट्टा नेटवर्क चलाता था या खेलता था, इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं। पढ़ें कैसे भारत की हत्या की गई…. CCTV में कैद हुई वारदात यह पूरी खूनी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह दोनों आरोपियों ने बाप-बेटे को घेरकर हमला किया और भारत को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जो अदालत में मुख्य सबूत बनेगा। पुलिस जांच कर रही इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सट्टे के अवैध नेटवर्क के आरोपों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो परिजन पुलिस को शिकायत करें।
गुरुग्राम के फ्रूट व्यापारी मर्डर केस में खुलासा:किराए पर फड़ी लगाने को लेकर विवाद, आढ़ती ने सूआ मारा; हार्ट के पास 2 गहरे जख्म मिले
