‘तू लाट साहब है के…’,लेडी ASI की कारोबारी को धमकी:बोली-2 घंटे हो गए अब तक थाने क्यों नहीं आया; नारनौल में टीनशेड फैक्ट्री चलाता

Spread the love

हरियाणा के नारनौल में शहर थाना की एक लेड़ी एएसआई ने दिव्यांग कारोबारी को फोन कर धमकाया। कॉल उठाते ही पुलिस कर्मी कहती है- ‘2 घंटे से वेट कर रही हूं, आया क्यों नहीं, तू बड़ा लाट साहब लग रहा है के।’ कारोबारी ने महिला पुलिसकर्मी का धमकाते हुए कॉल रिकार्ड कर लिया। अब कारोबारी का कहना है कि वो पुलिसकर्मी के व्यवहार से परेशान हो गया है। वो बार-बार थाने बुलाती है और न जाने पर धमकाती है। उसने कहा कि मैं चल नहीं पाता, इसलिए जाने में समस्या आती है। मामला, कारोबारी की फैक्ट्री पर हुए झगड़े से जुड़ा है। कुछ दिन पहले ही उसकी टीन शेड फैक्ट्री में 4 व्यक्ति आकर गाली गलौज करते हैं और टांग तोड़ने की धमकी देते हैं। इसकी शिकायत वो पुलिस में कर देते हैं। इसके बाद जांच कर रही महिला अधिकारी ASI सरोज बाला उसे बार-बार थाने बुलाने लगी। कारोबारी दिव्यांग है और चलने में दिक्कत है। उधर, एएसआई सरोज बाला का कहना है कि उन्होंने दो घंटे थाने में कारोबारी का इंतजार किया, मगर वह नहीं आया। बस दो तीन बार कॉल किया था, लेकिन धमकाया नहीं था। पहले जानिए किस मामले में थाने पहुंचा था कारोबारी 19 मई को 4 लोग आकर धमकाने लगे नारनौल के रहने वाले दिव्यांग कारोबारी अजीत सैनी ने बताया कि उसने वेयर हाउस के पास नीली टीनशेड बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई है। बीती 19 मई को वह अपनी फैक्ट्री में बैठा हुआ था। उस दिन दोपहर के करीब दो से ढाई बजे के बीच उसके पास मोहल्ला राव का निवासी नवीन कुमार आया। उसके पीछे-पीछे राजस्थान के बहरोड-कोटपुतली निवासी तीन भाई सुनील, अंकुर, राजेश तथा उनकी मां विद्या देवी आए और बहसने लगे। मेज पर मुक्के मारे, गाली गलौज किया आते ही मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे मैंने कहा क्या बात है तो सुनील बोला, आज तुझे क्या बात है का मजा चखाएंगे तेरे भाई दयानंद को बुला, उसका हिसाब आज ढंग से चुकता करेंगे, मैंने कहा मेरा आपसे कोई लेना-देना नहीं है तो सुनील ने मेरे दफ्तर की मेज पर मुक्के मारने लगा और मेरे साथ अभद्रता की और गंदी-गंदी गालियां दीं। टांग तोड़ने की धमकी दी अंकुर तथा राजेश ने मेरा गला पकड़ने की कोशिश की और विद्या देवी ने गंदे तरीके से बोलते हुए कहा तेरी एक टांग टूटी हुई है दूसरी तोड़ देंगे। फैक्ट्री और लोहे का काम करना भूल जाएगा। उसने तुरंत अपने बचाव के लिए अपने भाई विक्रम को फोन करके बुलाया और भाई ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात झगड़ा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें आरोपी उसको धमकाते तथा मेज पर हाथ मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। अजीत सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्होंने थाना शहर नारनौल में एक लिखित में शिकायत भी दी। जिस पर एएसआई सरोज को आईओ बनाया गया। अजीत ने बताया कि इसके बाद आईओ सरोज देवी ने जांच के लिए थाने में बुलाया। अब जानिए लेडी ASI पर क्या आरोप… लेडी ASI के रवैये से कारोबारी परेशान वहीं, पीड़ित शिकायतकर्ता पुलिस वाली के इस रवैये से परेशान है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला पुलिस कर्मी उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाए बार-बार उसको ही बुला लेती है। एक बार जब वह नहीं गया तो वह उसको ही धमकाने लगी। पुलिसवाली धमकाती कारोबारी ने बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण थाने नहीं जा पाया। करीब दो घंटे बाद आईओ सरोज का उसके पास फोन आया और उसने सीधा धमकाना शुरू कर दिया। कहा- तू लाट साहब लाग रो है, जो तेरे पास बार-बार फोन करेंगे। इस पर उसने फोन काट दिया तथा बाद में डर की वजह से उसका फोन नहीं उठाया। दो घंटे बाद भी नहीं आया तब किया फोन वहीं, इस बारे में जब आईओ एएसआई सरोज बाला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसने अजीत के पास पहले भी फोन किया था। जिस पर उसको दो बजे आने का समय दिया। मामले में दूसरी पार्टी आ चुकी थी। वह दो घंटे थाने में बैठी रही, मगर वह नहीं आया। तब उसको केवल आने के लिए दुबारा फोन किया था। दूसरी पार्टी परेशान हो रही थी। उन्होंने ऊंची आवाज में कोई बात नहीं की। वहीं पुलिस पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता बार-बार बुलाने पर भी थाने नहीं आ रहा है। उसको तीन बार बुलाया जा चुका था। उससे किसी ने बदतमीजी नहीं की और न ही धमकाया गया।