पानीपत जिले के समालखा में नारायण से नामुंडा नहर के पुल के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने संदिग्ध हालत में एक स्कूटी और हथियार पड़ा देखा। डिंडार की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहर किनारे एक काली इलेक्ट्रिक स्कूटी ऑन खड़ी थी, जिसकी चाबी भी लगी हुई थी। पास ही एक लाइसेंसी रिवाल्वर और छात्र का बैग मिलने से इलाके में किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई है। राहगीर ने दी डायल 112 को सूचना जानकारी के अनुसार, सुबह सैर पर निकले एक राहगीर ने देखा कि स्कूटी का मुंह गन्नौर की तरफ है और वह चालू हालत में खड़ी है। स्कूटी के पास ही एक बैग और रिवाल्वर पड़ी देख उसने तुरंत डायल 112 को फोन किया। सूचना मिलते ही समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन (CIA-1) की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। रिवाल्वर से फायर होने के निशान सुसाइड या हादसा, जांच में जुटी टीमें नहर किनारे ऑन खड़ी स्कूटी और चले हुए कारतूसों वाली रिवाल्वर मिलने से पुलिस इसे सुसाइड या किसी बड़ी वारदात से जोड़कर देख रही है। 12वीं की किताबें मिलने से अंदेशा जताया जा रहा है कि स्कूटी सवार कोई छात्र हो सकता है। पुलिस अब स्कूटी के नंबर और रिवाल्वर के लाइसेंस के आधार पर मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इलाकों में चलाया सर्च अभियान- पुलिस समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि स्कूटी सवार व्यक्ति नहर में तो नहीं कूदा है। फिलहाल गुमशुदगी की रिपोर्ट और स्कूटी के दस्तावेजों के जरिए पहचान की जा रही है।
पानीपत में नहर किनारे मिली ऑन स्कूटी, लाइसेंसी रिवाल्वर:बैग से 12वीं की किताबें-4 जिंदा रौंद बरामद; चॉकलेट के रैपर-चश्मा भी मिला
