पटौदी विधायक ने रेवाड़ी में फिर दोहराया बयान:बिमला चौधरी बोलीं-हम करवाएंगे शादी, मंत्री आरती राव ने कहा-यहां कुंवारें हों तो बताओ

Spread the love

रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा उम्मीदवार विनिता पीपल की जीत के बाद पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने एक बार फिर अपने चुनावी वादे को दोहराते हुए कहा कि अब हम कुंवारों की शादी करवाएंगे और क्या करेंगे। जिस पर हंसते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि ये बोल रही हैं कि यहां पर कोई कुंवारों हो तो इन्हें बता दो। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। उन्होंने विनिता पीपल की जीत के बाद रेवाड़ी में आरती राव के साथ यह बयान दिया। जिसके बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं और इससे पीछे नहीं हटूंगी। मौके पर मांग लिए बायोडाटा बिमला चौधरी यहीं नहीं रूकी। उन्होंने कहा अगर आपकी नजर में कोई कुंवारों हो तो उसकी शादी करवा देंगे। उन्होंने कहा चुनाव में जो मैंने कहा था, मैं अपनी जुबान पर कायम हूं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से ही बायोडाटा मांग लिया। जिस पर एक बार फिर जमकर ठाहके लगे। रेवाड़ी में, कतोपुर में, रामपुरा में, बिजली घर में फरूखनगर, पलवल और पटौदी की बहुत लड़की ब्याही हुई हैं। अब जो लोग कुंवारों रह रहे हैं, उनकों भी हम ब्याह देंगे। जानिए… क्या था मामला रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के दौरान पटौदी की विधायक बिमला चौधरी चुनाव प्रचार के लिए आई हुईं थीं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने आरती के साथ एक चुनावी सभा में कहा था कि चुनाव में भाजपा को जीतवा दो। हम सभी कंवारों की शादी करवा देंगे। इसके बाद HPPA के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने भी एक चुनावी सभा में कुंवारों को पेंशन देने का बयान दिया था। चुनाव के दौरान ये बयान खूब वायरल हुए थे। रेवाड़ी में भाजपा की जीत के बाद चुनाव प्रचार के दौरान दिए उनके इसी बयान को लेकर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। जिसमें पूर्व की भांति आरती राव ने भी हंसते हुए उनकी हां में हां मिलाई।