रोहतक में पूर्वमंत्री का ममता बनर्जी पर तंज:बोले- सुप्रीम कोर्ट नहीं, विदेश की कोर्ट में जाए; आतंकवादी देशों के साथ कांग्रेस-TMC

Spread the love

रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने वाली ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि ममता बैनर्जी सुप्रीम कोर्ट जाना चाहती है तो जाए, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट को कहां मानती हैं, वह तो विदेशों की कोर्ट में जाए। जनता ने जो फैसला कर दिया है, उसे मानना चाहिए। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि ममता बनर्जी चाहती है कि वह भारत के विरोधी देश बांगलादेश व पाकिस्तान जाए। ममता असल में आतंकवादी देशों के साथ जाना चाहती है। कांग्रेस व ममता बनर्जी भारत के खिलाफ है, यह बात इससे साफ जाहिर है। जनता का फैसला आने के बाद भी अपनी जिद्द पर अड़ी हुई हैं। विनेश फोगाट के बारे में मुझे जानकारी नहीं मनीष ग्रोवर ने कहा कि विनेश फोगाट को क्यों डिस्क्वालीफाई किया, इसके बारे में तो वही बता सकता है, जो इस मामले की जानकारी रखता हो। मुझे मामले जानकारी नहीं है कि विनेश फोगाट को क्यों डिस्क्वालीफाई किया गया। सांपला में अब तक नहीं हुआ विकास मनीष ग्रोवर ने कहा कि सांपला में पहली बार भाजपा ने कमल का फूल उम्मीदवार को दिया। कांग्रेस इतनी बड़ी पार्टी है, लेकिन चुनाव में प्रत्याशी उतारने की बजाय भाग गई। सांपला की जनता का कहना था कि MP व MLA दोनों कांग्रेस के है, लेकिन विकास नहीं हुआ। अब 13 मई को सांपला में कमल का फूल खिलेगा। सबूत सहित चुनाव आयोग को करें शिकायत मनीष ग्रोवर ने कहा कि सांपला में अगर किसी उम्मीदवार के पास गड़बड़ी होने या बोगस वोटिंग होने के सबूत हैं, तो शिकायत करें। सबूतों के साथ चुनाव आयोग को रिपोर्ट करें। झूठे आरोप लगाने की बजाय सबूतों को पेश करना चाहिए। सनातन धर्म का विरोध करने वाले आज घर बैठे मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूरे देश में जिसने भी सनातन धर्म का विरोध किया, आज वो अपने घर बैठा है। सनातन धर्म को मिटाने वाला खुद मिट जाता है। पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है। आज गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक हिंदूत्व व सनातन धर्म की गूंज है।