कानपुर में एक निजी हॉस्पिटल के कैंटीन संचालक ने 20 लड़कियों के साथ रेप किया। सभी के न्यूड वीडियो बना लिए। फिर सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने धमकी देते हुए उसने सभी लड़कियों को रैकेट में शामिल कर लिया। वह डिमांड के हिसाब से ग्राहकों के पास लड़कियां भेजने लगा। मामला तब खुला जब एक नाबालिग के पिता ने आरोपी को बेटी के साथ देख लिया। वह उसे मौके पर ही पीटने लगे। इस दौरान आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया। नाबालिग ने फोन का लॉक खोला तो उसमें उसका न्यूड वीडियो मिला। आरोपी के मोबाइल से ऑडियो और वॉट्सऐप चैट भी मिली। इसमें लोग उससे लड़कियों की डिमांड कर रहे हैं। इसमें एक ग्राहक कह रहा है- वो वाली लड़की भेजो। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बंधक बनाकर नाबालिग से रेप, न्यूड वीडियो बनाया
नौबस्ता निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे मोहल्ले में एक मकान में किराए के मकान में प्राइवेट अस्पताल चलता है। हॉस्पिटल में फतेहपुर जहानाबाद निवासी केशव उत्तम कैंटीन चलाता है। मेरी 14 साल की बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है। एक दिन आरोपी केशव ने उसे बहाने से अस्पताल बुला लिया। यहां उसने बेटी को बंधक बना लिया। उसके साथ रेप किया। उसने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह लगातार मेरी बेटी को परेशान करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार बेटी के साथ रेप किया। एक दिन बेटी घर में गुमसुम बैठी थी। मैंने उससे इसकी वजह पूछी। उसने बताया कि केशव मेरे साथ छेड़छाड़ करता है। इसके बाद मैंने केशव को चेतावनी दी। लेकिन वह नहीं सुधरा। मोबाइल में मिले 20 लड़कियों के साथ न्यूड वीडियो
एक दिन वह मेरी बेटी को खींचकर अपने साथ ले जा रहा था। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जानकारी मिलते ही मैं परिवार के साथ पहुंच गया। बेटी को छुड़ाने के साथ ही केशव को पीटा। तभी उसका मोबाइल वहां गिर गया। इस दौरान केशव भाग निकला। उसके फोन का पासवर्ड मेरी बेटी को पता था। उसने लॉक खोला। केशव के मोबाइल फोन की गैलरी में मेरी बेटी का न्यूड वीडियो था। इसके अलावा कई लड़कियों के भी न्यूड फोटो और वीडियो भी मोबाइल में थे। ऑडियो भी मिले, सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी केशव उत्तम के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। उसकी तलाश में दो टीमें लगी हैं। आरोपी के मोबाइल से वीडियो के साथ ही कई कॉल रिकॉर्डिंग वाले ऑडियो भी मिले हैं। इसकी जांच में सामने आया कि आरोपी से कुछ लोग लड़कियों व महिलाओं की डिमांड कर रहे हैं। वहीं, आरोपी डिमांड के मुताबिक, लड़कियों और महिलाओं को भेजने की बात कह रहा है। आरोपी के जिन लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो मिले हैं। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कोई तहरीर देगा और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। ………………………. ये खबर भी पढ़िए- एकतरफा प्यार में महिला को जिंदा जलाया:फर्रुखाबाद में 70% झुलसी, खुद उठी स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची…मौत फर्रुखाबाद में युवक ने शादीशुदा महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए। लोगों ने आग बुझाई। करीब 70% झुलसी महिला खुद उठी और स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
20 लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाए, सेक्स रैकेट शुरू किया:कानपुर में ग्राहक सेट करता था, पुलिस को ऑडियो मिला- वो वाली लड़की भेजो
