देवघर में चोरी का विरोध करने पर वृद्धा की हत्या:बाहर के कमरे में सो रही थी महिला, सिर पर चोट के निशान; घर से सामान गायब

देवघर में चोरी का विरोध करने पर वृद्धा की हत्या:बाहर के कमरे में सो रही थी महिला, सिर पर चोट के निशान; घर से सामान गायब

देवघर में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने 81 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर रात रिखिया थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव की है। घर से कई सामान भी गायब मिले हैं। परिजनों के अनुसार, घर से करीब 4 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है। मृतका की पहचान कमली देवी के रूप में की गई। घटना के वक्त कमली देवी घर के बाहरी कमरे में सो रही थी। कमरे में लगा ताला टूटा मिला मृतका के पौत्र संदीप कुमार रावत ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। सुबह जब हम लोग नींद से जागे तो देखा कि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ है। साथ ही कई सामान बिखरे मिले। बॉक्स खाली पड़ा था। बगल कमरे में सो रही दादी बेड से नीचे जमीन पर खून से लथपथ हालत में गिरी मिली। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। परिजन तुरंत कमली देवी को कुंडा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर नहीं मिलने पर देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी भारी वस्तु से वार किया गया संदीप कुमार रावत के अनुसार, चोरों ने घर में प्रवेश किया और दादी के विरोध करने पर उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया है। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इधर, रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *