बंदरा में त्रिस्तरीय पंचायत बैठक का आयोजन:विधान पार्षद ने कहा- जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा

बंदरा में त्रिस्तरीय पंचायत बैठक का आयोजन:विधान पार्षद ने कहा- जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा

मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड के रतवारा में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीरापुर के मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद फणीश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने प्रतिनिधियों से समस्याएं लिखित रूप में देने को कहा। विधान पार्षद ने बताया कि सदन और सरकार में प्रतिनिधियों की आवाज को मजबूती से उठाया गया है। विधान पार्षद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को वादे के अनुसार मानदेय दिया गया है। इसे दोगुना भी किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को दिए गए सम्मान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अब गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं। भ्रष्टाचार की समस्या प्रमुख रही। रतवारा बुनियादी विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग भी की गई। कार्यक्रम में वैशाली सांसद वीणा देवी, कोमल सिंह, विनिता सिंह, रामानंद ओझा, रिंकी देवी, हरिश्चंद्र राम समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *