पिटाई की VIDEO वायरल होने पर हुई फाइनेंसर की हत्या:गांव के ही युवक से झगड़ा हुआ; झज्जर में बदला लेने के लिए गोलियों से भूना

Spread the love

हरियाणा के झज्जर में फाइनेंसर साहिल हत्याकांड में खुलासा हुआ है। DCP धारणा यादव ने बताया कि गांव के ही योगी नाम के युवक से साहिल का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। डीसीपी ने आगे बताया, वीडियो सामने आने के बाद योगी बेज्जती महसूस कर रहा था। इसके बाद गांव के ही एक दोस्त के साथ मिलकर उसने साहिल के मर्डर का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने नोएडा के साहिल नाम के युवक को चुना। तीनों ने 8 अप्रैल को डीघल में साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साहिल उस दौरान बैठक में दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। तभी स्कॉर्पियो में आए योगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 20 राउंड फायर कर दिए। पहले जानिए DCP ने क्या बताया…. लालच में आया शिवम पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। लालच में आकर ही वो योगी के साथ साहिल के मर्डर प्लान में शामिल हुआ। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया कि शिवम की मुलाकात योगी से कैसे हुई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….