“बेतिया में BJP संगठन महामंत्री का वोटर बनना नियम संगत”:सांसद जायसवाल ने तेजस्वी से पूछा- हरियाणा वाले को बिहार से राज्यसभा सदस्य क्यों बनाया?

“बेतिया में BJP संगठन महामंत्री का वोटर बनना नियम संगत”:सांसद जायसवाल ने तेजस्वी से पूछा- हरियाणा वाले को बिहार से राज्यसभा सदस्य क्यों बनाया?

पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बुधवार को बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन महामंत्री 9 सितंबर 2022 से बिहार के प्रभारी हैं और तीन साल से पटना में रह रहे हैं। पुराने पते से नाम कटवाकर बिहार की मतदाता सूची में नाम जुड़वाना पूरी तरह नियम के अनुरूप है। जायसवाल ने तेजस्वी से किया सवाल सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने सवाल किया कि, “कोई भी व्यक्ति जो एक साल से बिहार में रह रहा है, मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकता है, तो इसमें गलत क्या है? तेजस्वी यादव बताएं, उन्होंने हरियाणा के एक व्यक्ति को राज्यसभा सदस्य क्यों बनाया? क्या बिहार में राजद का कोई नेता इस लायक नहीं था?” सांसद ने दावा किया कि वह व्यक्ति तेजस्वी के मंत्री रहते सरकारी बैठकों में उनके साथ मौजूद रहता था। “राजद बांझ हो गई है क्या, जो बाहर से व्यक्ति लाना पड़ा?”—जायसवाल ने तंज कसा। विपक्षी आरोपों को किया खारिज मतदाता पुनरीक्षण पर विपक्षी आरोपों को उन्होंने खारिज करते हुए कहा—”तेजस्वी वोटर लिस्ट में मामूली मिस प्रिंट को मुद्दा बना रहे हैं। इसे सुधारने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। उन्हें भी इसमें शामिल होकर सुधार करवाना चाहिए, लेकिन वे मानसिक रूप से दिवालिया होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव, मनोज सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *