मुजफ्फरपुर के प्रत्यय अमृत बनेंगे बिहार के नए मुख्य सचिव:1 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे, मां कविता हिंदी, पिता रिपुसूदन दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे

मुजफ्फरपुर के प्रत्यय अमृत बनेंगे बिहार के नए मुख्य सचिव:1 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे, मां कविता हिंदी, पिता रिपुसूदन दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे

मुजफ्फरपुर के रहने वाले और 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को बिहार सरकार ने अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे 1 सितंबर 2025 से इस महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद प्रत्यय अमृत को बिहार सरकार ने स्थायी रूप से मुख्य सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी है। विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत वर्तमान में विकास आयुक्त, बिहार के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के रूप में कार्यरत हैं। प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशील नेतृत्व के लिए वे पूरे देश में जाने जाते हैं। प्रत्यय अमृत का जन्म 7 जुलाई 1967 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा स्कूल से जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने हिंदू कॉलेज से ही हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था और टॉपर रहे थे। वे 1989 बैच आईएएस हैं। उनकी पहली पोस्टिंग झारखंड के सिमडेगा में SDM के रूप में हुई थी। उनकी मां डॉक्टर कविता लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में हिंदी की प्रोफेसर रहीं हैं, जबकि पिता डॉक्टर रिपुसूदन श्रीवास्तव बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। रिटायर होने के बाद रिपुसूदन श्रीवास्तव मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति रहे हैं। साथ ही सवर्ण आयोग के सदस्य भी रहे हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर रत्ना अमृत पटना के एएन कॉलेज में प्रोफेसर हैं। प्रत्यय अमृत एक बेटी, एक बेटे के पिता हैं। मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं प्रत्यय अमृत प्रत्यय अमृत मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति से तिरहूत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उनके कार्यों की अक्सर सराहना होती रही है। उन्होंने बिहार के कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। बिहार को प्रत्यय अमृत को केंद्र और राज्य सरकारों के कई अहम पदों पर काम करने का अनुभव है। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नवाचार और कार्य कुशलता की उम्मीद की जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना में क्या कहा गया? सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या 14354, दिनांक 04.08.2025 के अनुसार, “प्रत्यय अमृत, आईएएस (1991), को दिनांक 01.09.2025 से बिहार राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है। तब तक वे मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *