भागलपुर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। एक साल पहले शादी हुई है। कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। मृतक रविंद्र कुमार(20) मुंगेर जिले का रहने वाला था। पत्नी अंजलि कुमारी 8 महीने की प्रेग्नेंट है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से कर्ज को लेकर काफी परेशान था। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, किसे कर्ज लिया था। इस बारे में परिजन स्पष्ट कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के मीराचक गांव की है। खाना खाकर देर रात सोने गया था मृतक की सास यशोदा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे खाना खाकर सोने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया। शक होने पर अंदर झांक कर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पिकअप वैन निकालने वाला था। पैसे की तंगी के समय परिवार लोगों ने भी मदद की थी। उसने ऐसा कदम क्यों, उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी हृदय कांत भी पहुंचे। बारीकी से निरीक्षण किया और स्पेशल टीम को बुलाकर जांच शुरू कराई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।
भागलपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:डिप्रेशन में था, एक साल पहले शादी हुई थी; पत्नी 8 माह की प्रेग्नेंट है
