‘रोबोटिक सर्जरी से दर्द कम, रिकवरी तेज’:SGPGI में रोबोकॉप्स का आगाज, सर्जरी की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

Spread the love

गंभीर ऑपरेशन में रोबोटिक सर्जरी अधिक कारगर साबित हो रही है। यह तकनीक न केवल जटिल ऑपरेशन को अधिक सटीक बना रही है, बल्कि मरीजों के लिए भी सुरक्षित और कम कष्टदायक विकल्प साबित हो रही है। यह जानकारी तमिलनाडु के डॉ.विजई ने दी। वह शुक्रवार को SGPGI में रोबोकॉप्स कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डॉ. विजई ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा लाभ छोटे चीरे हैं। पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले इसमें बड़े कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। जिससे मरीज को कम दर्द होता है। संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है। यही वजह है कि मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट पाते हैं। कम होता हैं ब्लड लॉस
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में ब्लड लॉस कम होता है। जो खासतौर पर जटिल ऑपरेशनों के दौरान बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। कम रक्तस्राव के कारण मरीज की स्थिति स्थिर रहती है। ऑपरेशन की सफलता दर भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही रिकवरी का समय भी घटता है। जिससे अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि कम हो जाती है।
डॉ.बसंत ने कहा कि सर्जन को शारीरिक थकान कम होती है। सर्जन रोबोटिक कंसोल पर बैठकर ऑपरेशन को नियंत्रित करता है, जिससे लंबे समय तक चलने वाली सर्जरी में भी एकाग्रता बनी रहती है। इससे ऑपरेशन की गुणवत्ता और परिणाम बेहतर होते हैं। इस तकनीक में मिलने वाला थ्री-डी हाई-डेफिनिशन विजन सर्जन के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। इसके जरिए शरीर के अंगों और नसों को कई गुना बड़ा और स्पष्ट देखा जा सकता है। इससे सटीकता बढ़ती है और गलती की संभावना काफी कम हो जाती है