साप्ताहिक शाखा में स्वयंसेवकों ने किया गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

साप्ताहिक शाखा में स्वयंसेवकों ने किया गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर बौद्धिक देते हुए जिला सेवा प्रमुख डॉ मुरारी कुमार नें कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुल छह उत्सव मनाया जाता है जिसमें पांच पर्व सामाजिक समरसता के लिए मनाया जाता है।वही संगठन की मजबूती व समृद्धि के लिए गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।यह विशेष रूप सें स्वयंसेवको का खास उत्सव है।जिसमें गुरु शिष्य परम्परा को समृद्ध किया जाता है।वही स्वयंसेवक सदैव तन मन धन सें राष्ट्र सेवा करते है।किसी भी आपदा में सबसे पहले स्वयंसेवक आकर राहत कार्य करते है।जहां प्राकृतिक आपदा होने पर स्वयंसेवक परिस्थितिजन्य हर मोर्चे डटा रहता है।संगठन विस्तार के लिए पैसे की आवश्यकता को देखकर गुरू पूर्णिमा के दिन सभी स्वयंसेवक गुरू पूजन कर अपनी राशि भगवद ध्वज के समक्ष समर्पण करते है।

संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार नें हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए श्रीमद्भागवत गीता के नि:श्रेयस एवं निष्काम कर्म भाव से स्वयंसेवकों का चरित्र निर्माण किया।स्वयंसेवकों के अंदर श्रद्धा समर्पण सेवा संस्कार का भाव जगाकर गुरू दक्षिणा की पद्धति को विकसित किया। शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार के लिए अपने दायित्व निर्वहन के लिए सदैव जागृत रहने को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सामूहिक गीत नगर विस्तारक गौरव कुमार, प्रार्थना नवीन मिश्र के द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ मुरलीधर साह,रंजीत दास, जयकृष्ण सोनी,बजरंग गुप्ता,सुभाष अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *