यूपी में शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार रुपए मिलेंगे:अनुदेशकों की भी सैलरी बढ़ाई, योगी का विधानसभा में ऐलान

Spread the love

यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक दोनों को 10 हजार रुपए ही मिल रहे थे। सीएम योगी ने विधानसभा में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा, सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के हित में यह कदम उठाया है। पहले सपा सरकार में इन्हें मात्र 3 हजार रुपए मिलते थे। हमारी सरकार ने 2017 में ही 10 हजार किया था। अब महंगाई को देखते हुए एक साथ 8 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा- पहली बार सरकार ने एक साथ 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इस महंगाई के दौर में शिक्षा मित्रों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हमारी मांग 30 हजार रुपए की थी, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए यह भी बहुत है। सरकार ने हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग पर अमल किया है। हम शिक्षा मित्रों की ओर से योगी सरकार को बधाई देते हैं। ‘दैनिक भास्कर’ ने 24 दिन पहले खुलासा किया था कि सरकार शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाएगी। 9 साल बाद बढ़ा शिक्षा मित्रों का मानदेय यूपी में 1.42 लाख शिक्षामित्र और 28 हजार से अधिक अनुदेशक हैं। शिक्षा मित्रों को 11 महीने का ही मानदेय मिलता है। 2014-15 में सपा ने शिक्षा मित्रों को स्थाई कर दिया था। हालांकि बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द हो गया था। भाजपा सरकार ने जुलाई, 2017 में 10 हजार रुपए मानदेय तय किया था। इससे पहले उन्हें तीन हजार रुपए हर महीने मिलते थे। अब शिक्षा मित्रों का ट्रांसफर भी होगा। सरकार ने शिक्षा मित्रों को और उनके परिवार को पांच लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी है। शिक्षा मित्रों का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा शिक्षा मित्र गोरखपुर मंडल संरक्षक रमेश यादव ने कहा- हम सरकार का धन्यवाद देना चाहेंगे कि पिछले 9 वर्षों से जो पारिवारिक व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी, उस पर ध्यान दिया गया। इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। शिक्षा मित्र प्रतिभा यादव ने कहा- सालों की मेहनत के बाद जब मानदेय बढ़ता है, तो लगता है हमारी आवाज सुनी गई। मैं काफी खुश हूं की हम सभी की बातों को सुना गया है। और सरकार ने हमारे बारे में सोचा है।
खबर अपडेट हो रही है…