नैनीताल में इन दिनों तिब्बती नववर्ष ‘लोसर’ की धूम है. तिब्बती पंचांग के अनुसार 2153वें वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा समुदाय उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है. ‘फायर हॉर्स किंग ईयर’ के रूप में शुरू हुए इस नए साल पर सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में विशेष प्रार्थनाएं और ध्वज परिवर्तन के अनुष्ठान किए जा रहे हैं. श्रद्धा और परंपरा के इस मेल के बीच शहर की प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट भी तीन दिनों के लिए बंद रखी गई है ताकि हर कोई इस पावन पर्व का हिस्सा बन सके. जानिए क्या है लोसर का महत्व और क्यों इस बार का ‘अग्नि अश्व’ वर्ष खास माना जा रहा है.
मंत्र गूंजे! बदले गए प्रार्थना ध्वज, नैनीताल के बौद्ध मठ में शुरू हुआ लोसर का जश्न, जानें क्या है फायर हॉर्स किंग ईयर
