डेली मिरर अखबार की रिपोर्ट में श्रीलंकाई एयरलाइंस के संचार प्रबंधक (कॉर्पोरेट) दीपल परेरा के हवाले से बताया गया कि नेपाल में चल रहे संघर्ष के कारण हवाई अड्डे के बंद होने के बाद एयरलाइंस ने 10 सितंबर को नेपाल के लिए अपनी सेवा निलंबित कर दी थी। भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइंस ने कल काठमांडू जाने की उम्मीद में आए 35 यात्रियों को आवास और होटल की सुविधा प्रदान की।
श्रीलंकाई एयरलाइंस मौजूदा समय में कोलंबो और काठमांडू के बीच उड़ानें संचालित करने वाली एकमात्र एयरलाइन है। परेरा ने बताया कि यह सेवा सप्ताह में रविवार, सोमवार, बुधवार और गुरुवार को संचालित होगी।
