अखिलेश बोले- मैं चाहता हूं पेठा वैश्विक पहचान हासिल करे:आगरा में बोले- भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई के नाम पर बजट साफ किया

Spread the love

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में व्यापारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा और प्रदेश के व्यापार, उद्योग व स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सरकार में नदियां साफ नहीं कीं, बजट साफ कर दिया। वहीं, आगरा के पेठा उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने की बात की। कहा- जब मैकडॉनल्ड्स और पिज्जा हट दुनिया के देशों तक पहुंच सकते हैं, तो आगरा का पेठा क्यों नहीं पहुंच सकता। अखिलेश यादव ने आगरा के मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और फिरोजाबाद में विशेष पैकेज के साथ ग्लास सिटी विकसित करने का वादा किया। साथ ही पीडीए की नई व्याख्या करते हुए कहा- पी से प्रेम, डी से दया और ए से अपनापन है। उन्होंने कहा कि समाज में जितना प्रेम, दया और अपनापन बढ़ेगा, प्रदेश उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा। अखिलेश यादव के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….