sports
'पिच को समझने के बाद अपनी ताकतों पर भरोसा रखा,' रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाने के बाद बोले वैभव
INT News24 November 2026 at 11:41 pm

दोहा, 24 नवंबर। वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को भारत-ए की तरफ से खेलते हुए यूएई के खिलाफ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोहरा शतक जड़ा, जिससे इंडिया 'ए' ने यूएई के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करते हुए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।