national · उत्तर प्रदेश
बात सीट की नहीं, जीत की है, अखिलेश यादव ने कांग्रेस से कहा, पीडीए प्रत्याशी बनाएं
INT News24 November 2026 at 11:57 pm

लखनऊ, 24 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन और उत्तर प्रदेश में सीट समायोजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है, जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर सांप्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।