Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर कराया रजिस्ट्रेशन: रिपोर्ट

INT News24 November 2026 at 11:46 pm

नई दिल्ली, 24 नवंबर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज करा दिया है। दो साल पहले 2025 की मेगा नीलामी में हिस्सा नहीं लेने वाले स्टोक्स इस बार फिर से ऑक्शन में नजर आएंगे।