world
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर में सात मूर्तियां खंडित, जांच में जुटी पुलिस
INT News3 October 2026 at 11:56 pm

ढाका, 3 अक्टूबर। बांग्लादेश के तंगेल जिले के मिर्जापुर उपजिला में आगामी दुर्गा पूजा से पहले एक मंदिर में बनाई जा रही सात मूर्तियां अज्ञात लोगों ने खंडित कर दीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थलों पर हमलों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच यह घटना सामने आई है।