entertainment
Bigg Boss 20: Weekend Ka Vaar में खूब हुआ ड्रामा! Salman के ‘TED Talk’ से Maahi के फेवर तक, Asif Khan ने पलटा पूरा गेम

Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar का इंतजार हर किसी को रहता है, लेकिन आज का एपिसोड कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने से ज्यादा सलमान खान की बातों को लेकर चर्चा में आ गया. कहीं सलमान के फैसले पर एकतरफा होने के आरोप लगे, कहीं शो मोरल साइंस की क्लास बनता दिखा, तो कहीं एक कंटेस्टेंट की किस्मत चमक गई. यानी आज के एपिसोड में लड़ाई-झगड़े पर बात कम और ज्ञान की बातें ज्यादा देखने को मिलीं.
Maahi Vij के 'वकील' बने सलमान? दर्शकों ने उठाए सवाल
आज के एपिसोड का सबसे बड़ा मुद्दा रहा सलमान खान का Maahi Vij की तरफ झुकाव. पूरे हफ्ते घर में और खासकर किचन में हुए विवादों के बाद सबको लग रहा था कि आज माही की क्लास लगेगी. लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा. सलमान पूरे एपिसोड में माही का बचाव करते दिखे. जहां माही की गलतियों पर बात होनी चाहिए थी, वहां उन्हें सही साबित करने की कोशिश की गई. अब सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या मेकर्स और सलमान मिलकर माही की इमेज चमकाने (व्हाइटवॉश करने) में लगे हैं?
View on Instagram
Weekend Ka Vaar बना 'सलमान का TED Talk', घर के मुद्दे गायब!
आज के एपिसोड में एक और चीज ने दर्शकों को काफी बोर किया. घर के असली झगड़ों और गेम पर बात करने के बजाय सलमान खान लंबी-चौड़ी जिंदगी की सीख और ज्ञान देते रहे. हालात ऐसे हो गए कि सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि यह 'वीकेंड का वार' कम और 'सलमान का TED Talk' ज्यादा लग रहा है. घरवाले भी इस ज्ञान से कन्फ्यूज दिखे. दर्शकों का कहना है कि अगर लाइफ लेसन्स ही सिखाने हैं, तो इसका अलग शो बना दो, कम से कम बिग बॉस के असली मुद्दों को तो मत दबाओ.
Asif Khan की हुई तारीफ, सलमान ने बढ़ाया हौसला
पक्षपात के इन आरोपों के बीच आज का दिन Asif Khan के लिए बहुत अच्छा रहा. पिछले कई हफ्तों से लगातार सलमान की डांट खा रहे आसिफ ने इस हफ्ते अपने गेम को सुधारा था. किसी ग्रुप के पीछे चलने के बजाय आसिफ अकेले खुलकर खेले. सलमान ने उनके इस बदलाव की तारीफ की और साथ ही उनके 'BB News' वाले सेगमेंट को भी खूब सराहा. लगातार डांट खाने के बाद सलमान से मिली यह तारीफ आसिफ के लिए बहुत बड़ा सहारा बनी है.
आज के एपिसोड ने छोड़े कई सवाल?
कुल मिलाकर आज का Weekend Ka Vaar दर्शकों के गले नहीं उतरा. एक तरफ जहां सलमान का Maahi के लिए सॉफ्ट रवैया बाकी कंटेस्टेंट्स को खटकेगा, वहीं आसिफ खान को मिली तारीफ उन्हें गेम में आगे ले जा सकती है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले हफ्तों में सलमान घर के असली मुद्दों पर बात करेंगे, या फिर यह शो सिर्फ भाषण और फेवरिटिज्म तक ही सिमट कर रह जाएगा?
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: प्यार पर सवाल, दोस्ती में दरार और हाथ आई सत्ता, एक ही एपिसोड में बदल गया पूरा गेम!