national · दिल्ली
विश्व पशु कल्याण दिवस: 1925 से शुरू हुई बेजुबानों के हक की लड़ाई
INT News3 October 2026 at 11:57 pm

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। हर साल 4 अक्टूबर को पूरी दुनिया में विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है। भारत में इसे पशु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि बेजुबान प्राणियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और करुणा का प्रतीक है।