national · पश्चिम बंगाल
प्रो. अरुण कुमारेंदु सिंह पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार नियुक्त
INT News10 November 2026 at 11:50 pm

कोलकाता, 10 नवंबर। आईआईटी खड़गपुर के स्कूल ऑफ मेडिसिन में बाल रोग विभाग के पूर्णकालिक प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमारेंदु सिंह को पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा और इस दौरान उनका मुख्य फोकस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर रहेगा।