national · बिहार
सरकारी भर्ती अलर्ट: बीटीएससी में 787 पदों पर आवेदन जारी, 23 अक्टूबर तक मौका
INT News19 October 2026 at 10:45 pm

पटना, 19 अक्टूबर। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), 19 हार्डिंग रोड, पटना ने बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष के कुल 787 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।