national · उत्तर प्रदेश
भाजपा की बी-टीम एआईएमआईएम गैर-भाजपाई वोटों में बांटना चाहती है: रविदास मेहरोत्रा
INT News19 October 2026 at 11:03 pm

लखनऊ, 19 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। वहीं, ओवैसी के 'अब्दुल' और 'नेहरू-गांधी-यादव' वाले बयानों पर उन्होंने एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि वह गैर-भाजपाई वोटों का बंटवारा कर सपा प्रत्याशियों को हराना चाहती है।