Tuesday, 20 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे और डंडे:रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने की बात पर भिड़े, 5 लोग घायल

INT News20 October 2026 at 01:04 am

भोपाल की गौतम नगर कॉलोनी में गाड़ी साइड करने की बात पर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ ही एक-दूसरे पर डंडों से भी हमला किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। गौतम नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क किनारे खड़ी जीप हटाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, गौतम नगर कॉलोनी में चुनरी यात्रा के बाद डीजे वाहन लौट रहा था। इसी दौरान कॉलोनी की सड़क पर एक जीप खड़ी थी। जीप के सड़क किनारे खड़े होने के कारण डीजे वाहन को वहां से निकलने में परेशानी हो रही थी। डीजे वाहन के साथ मौजूद युवकों ने जीप चालक से गाड़ी साइड में करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर जीप चालक और उसके परिवार के सदस्यों के साथ उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया हमला देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। इस दौरान डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में एक पक्ष का एक व्यक्ति, जबकि दूसरे पक्ष के चार लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस विवाद के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।