Tuesday, 20 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर नेताओं ने जताई चिंता, सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

INT News19 October 2026 at 10:57 pm

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने चिंता जताई है। शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने घटना को कायरतापूर्ण हमला बताते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं, कांग्रेस और एआईएमआईएम के नेताओं ने मुंबई में कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरों की गतिविधियों और फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।