Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड-पाकिस्तान में होगी कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE

INT News18 August 2026 at 10:19 pm

ENG vs PAK 1st Test : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा. दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 फाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने पर भी होंगी.

WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड सातवें और पाकिस्तान आठवें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है. फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

जो रूट संभालेंगे इंग्लैंड की कप्तानी

बेन स्टोक्स के जून 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जो रूट को एक बार फिर इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है. रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक टीम की कप्तानी कर चुके हैं. उनके नाम इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जैकब बेथेल की कमी खलेगी. भारत के खिलाफ 16 जुलाई को खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोटिल होने के बाद वह पूरी पाकिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बाबर आजम हुए पहले टेस्ट से बाहर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अभ्यास मैच के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें अब पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम फिट होते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम; सलमान आगा संभालेंगे कमान

कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाएगा. मुकाबला 23 अगस्त तक चलेगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पहले टेस्ट के हर दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

भारत में किस चैनल पर देखें LIVE?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.

मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी.

दोनों टीमों के स्क्वाड

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग.

पाकिस्तान : शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, मुहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद गाजी गोरी, आमिर जमाल, सलमान अली आगा (कप्तान), सऊद शकील, अली उस्मान, साजिद खान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली और उबैद शाह.

ये भी पढ़ें: कब-कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लाइव?