Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

चमोली टनल हादसा: 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

INT News18 August 2026 at 10:24 pm

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी टनल हादसे में मंगलवार( 18 अगस्त ) दो मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोनों शव मिलने के साथ ही टनल में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया. हादसे में कुल 10 मजदूरों की मौत हुई है और सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.

कठिन हालात में चला सर्च अभियान

रेस्क्यू टीमों ने टनल के भीतर पानी की निकासी, मलबा हटाने और मशीनरी बाहर निकालने के साथ संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया. पानी निकालने के लिए सक्शन पंप समेत आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया.

प्रशासन ने लगातार की निगरानी

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की. जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, THDCऔर अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ अभियान चलाया गया.

ये भी पढ़ें: चमोली टनल हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई; सर्च ऑपरेशन जारी

श्रमिकों को दी गई चिकित्सा सहायता

अभियान के दौरान प्रभावित श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. जिन मजदूरों को उपचार की जरूरत थी, उन्हें अस्पताल भेजा गया और उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ली गई.

कई एजेंसियों ने निभाई अहम भूमिका

रेस्क्यू अभियान में ITBP, Army, NDRF, SDRF, DDRF, पुलिस, राजस्व विभाग और CISF की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से लापता श्रमिकों की तलाश पूरी हुई और अभियान समाप्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ मार्ग पर हादसा: तीर्थयात्रियों पर गिरे पत्थर, एक की मौत और दो घायल