Friday, 31 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कम्पोजिट बिल्डिंग जर्जर, 27 विभागों के कर्मचारी कलेक्टर से मिले:नई बिल्डिंग की मांग, कलेक्टर ने PWD को दिए निर्देश

INT News30 July 2026 at 11:19 pm

बिलासपुर में 65 साल पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग की जर्जर हालत को लेकर 27 से अधिक विभागों के कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात की। कर्मचारियों ने पानी, बिजली और सीपेज जैसी समस्याओं को दूर करने की मांग की। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 1959 में निर्मित यह भवन लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण अत्यंत जर्जर हो चुका है। कर्मचारियों ने नई बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव रखा। हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में जगह-जगह सीपेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई कार्यालयों के भीतर पानी भरने से कर्मचारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने भवन की आंशिक मरम्मत, रंगरोगन, पर्याप्त वाहन पार्किंग, पुरुष एवं महिला शौचालयों का जीर्णोद्धार, नया ट्रांसफार्मर लगाने और नवीन विद्युत लाइन की व्यवस्था करने की भी मांग की। कलेक्टर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वर्षा समाप्त होने के बाद सितंबर से पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग में रखरखाव के आवश्यक कार्य शुरू करने की प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में सुनील यादव, आर.के. गुप्ता, सूर्यप्रकाश कश्यप, राहुल यादव, देवेंद्र ठाकुर, किशोर शर्मा, जियाली राम सुरक्षित, एच.एन. पुरैना, डी.के. पाटिल, मनीष रात्रे, श्वेता दुबे और मीनू अग्रवाल शामिल थे।