national · दिल्ली
प्रियंका गांधी के बयानों पर बढ़ा विवाद, हॉकी जर्सी से लेकर प्रो. वी कामाकोटी तक देशभर से आईं प्रतिक्रियाएं
INT News31 July 2026 at 12:03 am

नई दिल्ली, 31 जुलाई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी और आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी को लेकर की गई टिप्पणियों पर देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई नेताओं, शिक्षाविदों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने उनके बयानों पर आपत्ति जताई है, जबकि समाजवादी पार्टी ने हॉकी टीम की जर्सी के रंग बदलने को लेकर सरकार पर वैचारिक एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया है।