Friday, 31 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

संयुक्त राष्ट्र महासचिव चुनाव: 'स्ट्रॉ पोल' प्रक्रिया शुरू, महासचिव पद के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी

INT News30 July 2026 at 11:58 pm

यूनाइटेड नेशंस, 30 जुलाई। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अगले महासचिव के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। इसके तहत सुरक्षा परिषद ने सात उम्मीदवारों को लेकर एक शुरुआती 'स्ट्रॉ पोल' कराया, ताकि यह पता चल सके कि किस उम्मीदवार को कितना समर्थन मिल रहा है। यह जानकारी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष जेनॉन मुकोंगो नगाय ने दी।