Friday, 31 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अमीरा प्योर फूड्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशी बैंक खातों में 94.76 करोड़ जब्त

INT News30 July 2026 at 11:58 pm

नई दिल्ली, 30 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 25 मई को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया। इसके तहत अमीरा प्योर फूड्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बैंक ऑफ सिंगापुर में मौजूद विदेशी बैंक खातों में जमा यूएस डॉलर 10,034,819.01 (लगभग 94.76 करोड़ रुपए) की राशि को अस्थायी रूप से जब्त किया गया है।