world
ईरान समझौते के लिए अभी तैयार नहीं पर जल्द ही तैयार हो जाएगा : ट्रंप
INT News23 July 2026 at 10:15 am

वॉशिंगटन, 23 जुलाई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारी सैन्य दबाव झेलने के बावजूद ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करने के लिए अभी तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तेहरान लगातार बातचीत के दौरान अपना रुख बदलता रहा, जबकि अमेरिका अपने इस संकल्प पर कायम है कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।