Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में नायब तहसीलदार के ड्राइवर का सिर फोड़ा:अवैध रेत ट्रैक्टर का पीछा करते समय गाड़ी पर पथराव, तीन लोगों पर FIR

INT News23 July 2026 at 10:16 pm

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन रोकने गए नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पथराव किया, जिससे गाड़ी के कांच टूट गए और नायब तहसीलदार के ड्राइवर का सिर फूट गया। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार एसपी प्रजापति अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर का पीछा कर रहे थे। ट्रैक्टर चालक रास्ते में ही रेत गिराता हुआ खाली ट्रैक्टर लेकर छोटू राजा नाम के व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा हो गया। जैसे ही नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर बरसा दिए। तीन लोगों पर नामजद शिकायत दर्ज घटना के बाद नायब तहसीलदार एसपी प्रजापति ने बल्देवगढ़ थाने में राकेश यादव, छोटू राजा और प्राणसिंह राजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एसडीओपी राहुल कटरे का बयान टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि नायब तहसीलदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।