Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में दूल्हे अनोखी बारात का VIDEO:डीजे पर बज रहा गाना, ना नाचने वाले ना यार-दोस्त-रिश्तेदार, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

INT News24 July 2026 at 12:01 am

इंदौर में एक अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है यह अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इंदौर में निकली इस बारात का ये वीडियो राजमोहल्ला चौराहे के समीप का बताया जा रहा है। बारात राजमोहल्ला चौराहे से मालगंज की तरफ जा रही है। बारिश के दौरान निकली इस बारात में दूल्हे के साथ केवल चार लोग नजर आ रहे हैं, जिसमें दो ढोलक वाले, तीसरा घोड़ी वाला और चौथा बारिश में दूल्हे के ऊपर छाता लेकर चलने वाला। सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। राजमोहल्ला इलाके में निकली बारात में डीजे की गाड़ी पर पल पल ना माने टिंकू जीया गाना बज रहा है। डीजे की गाड़ी के पीछे दो ढोलक वाले सहित चार लोग मौजूद हैं और दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ है। बाकी पूरी बारात में कोई भी नहीं है। ना ही यार-दोस्त ना ही कोई रिश्तेदार इस बारात में नजर आ रहा है। हालांकि बारात किसकी है, कब निकली इसकी कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकती है।